


ख्वाजा की नगरी अजमेर में शनिवार को रात 8:00 बजे लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया। यह ट्रेन जयपुर से शाम 6:00 बजे रवाना होकर पहुंची थी। ट्रेन में पर्यटन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा और आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ साथ आए थे। लगभग डेढ़ घंटे रुकने के बाद यह शाही ट्रेन उदयपुर के लिए रवाना हो गई।रेलगाड़ी में आने वाले सभी मेहमानों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पैलेस ऑन व्हील 1982 से संचालित हो रही है। यह रेलगाड़ी अमेरीकन और यूरोपिय पर्यटकों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। कोरोना के कारण 2 वर्ष पूर्व इसका संचालन रोक दिया गया था। अब पैलेस ऑन व्हील नए कलेवर के साथ पुनः आरम्भ की जा रही है। उन्होंने कहा कि फेम टूर के रूप में शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर जयपुर सें रवाना किया। अजमेर में इसका ठहराव हुआ। यह अजमेर के लिए गौरव की बात है। इससे अजमेर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि यहां से ट्रेन उदयपुर, चितौड़, बूंदी, सवाईमाधोपुर होते हुए सोमवार को जयपुर पहुंचेगी। आगामी 12 अक्टूबर से इसका नियमित संचालन आरम्भ किया जाएगा। यह रेलगाड़ी सफदरजंग दिल्ली सें आरम्भ होकर जयपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, चितौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, आगरा से दिल्ली पहुंचने में 7 दिन लेगी। इसके पुनः आरम्भ होने में मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री का विशेष योगदान रहा है।
पर्यटन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा कि राजस्थान के विकास में पर्यटन का बहुत योगदान है। पैलेस ऑन व्हील के आरम्भ होने से पर्यटक राजस्थान की प्राकृतिक संपदा तथा विरासत से जुड़ने के लिए आएंगे। अजमेर में रेलगाड़ी के डेढ़ घण्टा रूकने से क्षेत्र के पर्यटन को पंख लगेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रणदीप धनखड़, निगम के प्रबंध निदेशक बी पी सिंह, सचिव मनीष फौजदार, जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेंद्र सिंह राठौड़,पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, पर्यटन विभाग के प्रद्युम्न सिंह, मेहराज खानविवेक रावत, राजकुमार दीक्षित, कीट मौरे राजेंद्र गोयल महावीर शर्मा शिव कुमार बंसल डॉ. रमा गगर्, विजय नागौरा सैयद फैजल चिश्ती, सौरभ बजाड, हेमंत जोधा, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, दामोदर शर्मा, ओम डोलिया, मान सिंह रावत, मोहन चेलानी, डॉ. नवीन परिहार, सुमेर सिंह राठौड, नरेंद्र सिंह रावत, धमेर्ंद्र नागवाल, उमेश शर्मा, पुनित सांखला, अतुल अग्रवाल, हेमन्त शर्मा, अशोक, दामोदर शर्मा, टीकम शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।