


बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पड़ने वाले चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार को हुई बारिश के चलते त्रिवेणी का गेज बढ़ने से बांध परियोजना ने शनिवार दोपहर तीन बजे एक बार फिर से बांध के दो गेट आधा आधा मीटर तक खोलने का निर्णय लेना पड़ा। बीसलपुर बांध से बनास नदी में 6002 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर दी गई है।
बांध परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध का गेज पूर्ण जलभराव 315.50 आर एल मीटर रखते हुए गेट संख्या 9 व 10 को 50 सेंटीमीटर तक खोलकर बनास नदी में प्रति सैकंड 6002 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू कर गई है। जिसे पानी की आवक को मद्देनजर कम या अधिक किया जा सकता है।
बीसलपुर बांध बनने के बाद अक्टूबर माह में यह दूसरी बार पानी की निकासी की गई है। पानी की अधिक आवक के कारण अक्टूबर माह में बांध के गेट खोले गए थे।