


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अडाणी के मुद्दे पर बचाव करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं न बिजनेस के खिलाफ हूं,न कॉर्पोरेट के। मेरा विरोध इस बात का है कि भाजपा सरकार दो तीन लोगों को हिंदुस्तान के बिजनेस में मॉनोपॉली बना रही है। मैं इसके खिलाफ हूं। अगर पूरा पॉलिटिकल पावर अनफेयरली दो या तीन लोगों की मदद करने में लग जाएगा तो देश का नुकसान होगा।
राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 'मिस्टर अडाणी ने राजस्थान में 60 हजार करोड़ के इंवेस्टमेंट का प्रपोजल दिया है। किसी भी राज्य का सीएम इसे मना नहीं कर सकता है। मैं पॉजिशन मॉनोपॉली के खिलाफ हूं। राजस्थान सरकार ने अडाणी को कोई विशेष राहत नहीं दी है।
राहुल ने कहा कि अगर राजस्थान की सरकार ने अडाणी को गलत तरीके से बिजनेस दिया तो मैं विरोध में खड़ा हो जाऊंगा। अगर फेयर प्रोसिजर के लिए दिया है तो कोई दिक्कत नहीं।'