



एलियन चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सैकंडरी स्कूल, महला, जयपुर में एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा राहत जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को डेमो और ट्रेनिंग दी गयी।
एसडीआरएफ के कमाण्डेन्ट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि 25 लोगों के दल द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी।
इस अवसर पर एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर रवि वर्मा के नेतृत्व में बिल्डिंग से उतरने,घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की आग बुझाने, सीपीआर द्वारा कृत्रिम श्वांस देने, प्राथमिक उपचार, घायल को सुरक्षित उठाने इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।