



प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस मुख्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवल किशोर शर्मा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, विधि प्रकोष्ठ के सुनील शर्मा सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता शामिल रहे।