Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न सम्मान से किया सम्मानित


सीएम गहलोत ने 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न सम्मान से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ने इन्वेस्टमेंट राजस्थान- 2022 के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट व असाधारण कार्यों से देश विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इन सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेन्टो व 1 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया ।

 न्याय के क्षेत्र से अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त न्यायधीश दलवीर भंडारी, भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीशआरएम लोढ़ा, उद्योग के क्षेत्र से वेदान्ता ग्रुप के चेयरमेन अनिल अग्रवाल, आर्सेलर मित्तल के चेयरमेन एलएन मित्तल तथा कला के क्षेत्र में प्रसिद्ध निर्माता केसी मालू व प्रसिद्ध उर्दू शायर श्री शीन काफ निजाम को ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



    Previous
    Next

    Related Posts