Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत के आग्रह पर उद्योगपतियों ने आरसीए को किया मालामाल, दो क्रिकेट स्टेडियम और एक अकैडमी में सहयोग की घोषणा


सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत के आग्रह पर उद्योगपतियों ने आरसीए को किया मालामाल, दो क्रिकेट स्टेडियम और एक अकैडमी में सहयोग की घोषणा

दो दिवसीय 'इन्वेस्ट राजस्थान समिट'-2022 का पहले दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत के भविष्य के लिए भाग्यशाली साबित हुआ।

समिट के दौरान ही जयपुर जिले के चोमू के मूल निवासी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने घोषणा की कि वे जयपुर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।उन्होंने यह घोषणा बाकायदा समित के दौरान अपने संबोधन में कही और उन्होंने कहा कि वह अपने वादे को समय रहते पूरा करेंगे जिससे कि जयपुर शहर को एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम प्राप्त हो सकेगा।


उद्घाटन सत्र के तत्काल बाद सीएम गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की मौजूदगी में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह वादा  किया और कहा कि उदयपुर में बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम के लिए अदानी ग्रुप अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगा । 

प्रदेश के 5 शहरों में गैस वितरण करने का काम लेने वाली  टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन सुधीर मेहता ने घोषणा की कि जयपुर में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की एकेडमी के लिए वह अपने ग्रुप की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। इस घोषणा के बाद राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने दोनों उद्योगपति के प्रति आभार प्रकट किया। 

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के कारण अदानी ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। यही नहीं सीएम गहलोत ने पहले दो किसको ट्वीट कर आम लोगों तक पहुंचा दिया और जब ऐसा लगा कि उनके विरोध में ही है जाएगा तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस ट्वीट को हटा दिया।


Previous
Next

Related Posts