


.jpg)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को बिजयनगर नगर पालिका बोर्ड के वार्ड नंबर 6 पार्षद महेश जैन और उसके सहयोगी भाई लोकेश जैन को 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
आरोपी पार्षद द्वारा ठेकेदार की फॉर्म द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों के करीब 14 लाख 48 हजार रुपए के बिलों को पास करवाने के लिए ठेकेदार को परेशान कर रहा था। ठेकेदार की शिकायत परएसीबी द्वारा आरोपी पार्षद और उसके भाई के रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है और उनके घर की तलाशी ली जा रही है ।
अजमेर एसीबी के उपमहानिरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों के करीब 14 लाख 48 हजार के बिलों को पास करवाने की एवज में बिजयनगर नगर पालिका वार्ड नंबर 6 के पार्षद महेश जैन द्वारा 75 हजार की राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया बताया कि परिवादी से मिली शिकायत पर सत्यापन किया गया और टीम ने शुक्रवार को ट्रैप की कार्रवाई करते हुए देवनारायण मंदिर के पास बिजयनगर निवासी, आरोपी पार्षद महेश जैन सहित उसके भाई लोकेश जैन को 30 हजार की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।