


.jpg)
आरपीएससी द्वारा स्कूल लेक्चरर्स परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक होगा। इसका आयोजन अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर कोटा, उदयपुर, अलवर व श्रीगंगानगर जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। यह परीक्षा 6000 पदों की भर्ती के लिए हो रही है।
आयोग सचिव ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा एसएसओ पोर्टल में लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में उपलब्ध नोटिफिकेशन लिंक के द्वारा परीक्षा तिथि से पूर्व परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व आयोग वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिएअलग-अलग प्रवेश-पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।