Saturday, 29 August 2026

क्या है राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना..?


क्या है राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना..?


राजस्थान में रोजगार व आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना प्रारम्भ की गयी है। महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम जॉब के अवसर उपलब्ध कराने हेतु राजस्थान सरकार ने वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा में इस योजना को शुरू किया है। राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के अनुसार महिलाएं जो घर बेठें काम कर अपने परिवार चलाने में योगदान दे सकती है। महिला रोजगार योजना 2022 अर्थात राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना योजना के अंतर्गत 20,000 महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।


सीएम वर्क फ्रॉम होम योजना उद्देश्य

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना पर लगभग 100 करोड रुपए का खर्च होगा। आपको बता दे की सीएम वर्क फ्रॉम होम योजना प्रारंभ हो चुकी है। मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा व हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वर्क फॉर्म होम जॉब प्रोवाइड करा सके। ताकि वे अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। राजस्थान सरकार महिला रोजगार योजना 2022 के तहत राजस्थान की 20000 से अधिक महिलाओं को सरकारी एवं सार्वजनिक, और प्राइवेट संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम जॉब्स उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब हेतु पात्रता

  • इस योजना के लिए महिला उम्मीदवार का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।

  • महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

जो इच्छुक महिला उम्मीदवार सीएम वर्क फ्रॉम होम जॉब्स योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है तो हमारे द्वारा निचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करें जो की निम्न है-

  • सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आधिकारिक साईट का लिंक निचे सारणी में दिया गया है।

  • ऑफिशल साईट(https://mahilawfh.rajasthan.gov.in/) पर विजिट करने पर राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजनाओपन हो जाएगा।

  • अब Current Opportunities में Rajasthan Work From Home Apply Now ऑप्शन पर क्लिक करना है।

  • इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकरी जैसे- जन आधार नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करने हैं।

  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के बाद आपको यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगइन करना है। अब आप अपनी योग्यता के अनुसार जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Previous
Next

Related Posts