Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पूनिया ने निर्मल शुक्ला के निधन पर जताया शोक


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पूनिया ने निर्मल शुक्ला के निधन पर जताया शोक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने गुरुवार को हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान के संरक्षक, प्राकृतिक चिकित्सालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष, कनोडिया कॉलेज प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय निर्मल शुक्ला के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। 

हिंदी प्रचार प्रसार संस्थान के संरक्षक, प्राकृतिक चिकित्सालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष, कनोडिया कॉलेज प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय निर्मल शुक्ला के निधन पर भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने  स्वर्गीय निर्मल शुक्ला के निवास पर जाकर शुक्ला की पत्नी श्रीमती सुधा शुक्ला,छोटे भाई भाजपा नेता डॉ अखिल शुक्ला एडवोकेट  और परिजनों के समक्ष शोक संवेदना प्रकट कर सांत्वना दी।  उन्होंने साथ ही स्वर्गीय निर्मल शुक्ला के समाज सेवा, प्राकृतिक चिकित्सा एवं महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा भी की।


    Previous
    Next

    Related Posts