Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत रूद प्रकाश शर्मा सहित तीनों पुलिस अधिकारियों तत्काल करें बहाल : अनिल सारस्वत


सीएम गहलोत रूद प्रकाश शर्मा सहित तीनों पुलिस अधिकारियों  तत्काल करें  बहाल :  अनिल सारस्वत


टोंक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे जाम करने पर राज्य सरकार द्वारा सीओ रूद प्रकाश शर्मा सहित 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर के अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से  ऐसे पुलिस अधिकारियों को दोष मुक्त करते हुए बहाल करने की मांग की। 

सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने एक बयान जारी कर कहां कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा टोंक में हाईवे जाम  करने वाली भीड़ को जमा करने से रोका  था  और वहां मौजूदा लोगो ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद भाषा का प्रयोग किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगो को समझाया तो नहीं माने और मामला बिगड़ता गया और मौजूद नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी और हाथापाई की तो पुलिस ने उन्हें रास्ता जाम करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।

सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने कहां कि अधिकारियों की बिना जांच किए सजा देना सरासर गलत है, प्रदेश में कई ऐसे मामले हुए है जिसमें अधिकारियों को कोई दोष नहीं फिर भी उन्हें राजनीतिक दबंगता दिखातेहुए निलंबित कर दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाते हुए अधिकारी अपना काम नहीं करेगें तो आने वाले समय में अराजकता का माहौल बनेगा। कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करते है, जिन्हें राजनेता काम नहीं करने देते सर्व ब्राह्मण महासभा राज्य सरकार से मांग करती है कि गुनहगार को सजा मिले और हकदार को सम्मान मिले और बेदाग छवि के पुलिस ऑफिसर को बहाल किया जाए।

 

 



    Previous
    Next

    Related Posts