Saturday, 29 August 2026

दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवकों की डूबने से मौत,सीएम गहलोत ने जताया शोक


दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवकों की डूबने से मौत,सीएम गहलोत ने जताया शोक


अजमेर जिले के नसीराबाद स्थित नांदला  इलाके में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान 6 युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। एक युवक का पैर फिसला था। उसे बचाने के लिए एक-एक कर 5 और युवक पानी में उतरे और सभी डूब गए। दलदल का उन्हें अंदाजा नहीं था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शवों को निकाला। सीएम गहलोत ने इस घटना को लेकर शोक जताया है।

नांदला, नंदाजी की ढाणी निवासी पवन , राहुल , राहुल , गाड़ी मोहल्ला, नसीराबाद सिटी निवासी लकी , गजेन्द्र  रेगर , शंकर)। राहुल (भतीजा) और पवन (चाचा) रिश्तेदार हैं। पवन ड्राइवर है। राहुल 12वीं में पढ़ता है।

सरपंच मानसिंह रावत ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए नंदा जी की ढाणी से 25 ग्रामीण बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे नांदला के पास पानी से भरे गड्‌ढे पर पहुंचे थे। माता की मूर्ति का विसर्जन किया। मूर्ति को पानी के बीच धकेलने की कोशिश में एक युवक का पैर फिसल गया था। इसी दौरान गहरे पानी में पहुंच गया। इसे बचाने के चक्कर में 5 और की जान चली गई।

हादसे के बाद पानी से 5 बॉडी निकालकर पुलिस और ग्रामीण हॉस्पिटल आ गए। किसी को अहसास ही नहीं था कि एक और युवक लापता है। उसका नाम शंकर था। शंकर के परिवार वालों ने उसका फोन नंबर डायल किया। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। इतने में हॉस्पिटल कलेक्टर भी पहुंच गए थे। शंकर के परिवार वालों ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने पानी में उसकी खोज करने की गुजारिश की। फिर से पानी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद शंकर की बॉडी मिली।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस  और  ग्रामीणों ने सबको बाहर निकाला। इन्हें लेकर नसीराबाद हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मौके और अस्पताल पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन भी पहुंचा। सूचना मिलने के बाद केकड़ी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा भी माैके पर पहुंच गए। कलक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे हैं।

 



    Previous
    Next

    Related Posts