Saturday, 29 August 2026

डोटासरा की मांग पर सीएम गहलोत ने टोंक के पूर्व जिला प्रमुख के साथ बदसलूकी करने वाले सीओ और एसएचओ को किया निलम्बित, आईजी को सौंपी जांच


डोटासरा की मांग पर सीएम गहलोत ने टोंक के पूर्व जिला प्रमुख के साथ  बदसलूकी करने वाले सीओ और एसएचओ को किया निलम्बित, आईजी को सौंपी जांच


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा टोंक जिले में पूर्व जिला प्रमुख के साथ बदसलूकी करने के मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों को दंडित करने की मांग पर सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर वृताधिकारी और  थानाधिकारीको निलंबित कर दिया है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  डोटासरा ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया था और सरकार से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डोटासरा के ट्वीट के बाद सीएम गहलोत के निर्देश पर गृह विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। इस मामले मेंजनप्रतिनिधि के साथ हुई अभद्रता को लेकर  प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वृताधिकारी निवाई रूद्रपकाश शर्मा ओर थानाधिकारी सदर निवाई आशुसिंह गुर्जर को निलंबित कर दिया है।

महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि मामले की अग्रिम जाँच अजमेर रेंज महानिरीक्षक रुपिंदर सिंघ को सौंपी गई है। 

उल्लेखनीय है कि टोंक ज़िले  में  पूर्व ज़िला काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं ज़िला प्रमुख रामविलास चौधरी से पुलिस अधिकारी द्वारा व्यवहार उनके पद के आचरण के विरुद्ध था। प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने गम्भीरता से लेते  हुए सरकार के ऐसे अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने को कहा था । डोटासरा  के इस ट्वीट के बाद  सीएम गहलोत ने सीओ और एसएचओ को तत्काल निलंबित कर दिया।

डोटासरा ने कहा कि जनता की आवाज़ मुखर करने वाले पार्टी के नेताओ औरकार्यकर्ताओं के साथ संगठन मज़बूती से खड़ा है दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा !उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से अपील कि, की जनता ही जनार्धन है उसकी आवाज़ उठाना हमारा कर्तव्य है । डोटासरा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गाँधी कहते है जुल्म से डरो मत , उसके ख़िलाफ़ लड़ो अंतिम विजय सत्य कि होगी।



    Previous
    Next

    Related Posts