Saturday, 29 August 2026

विधायकों को खुश करने के लिए सीएम गहलोत ने 201 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले


विधायकों को खुश करने के लिए सीएम गहलोत ने 201 आरएएस अधिकारियों के किए तबादले

प्रदेश में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की सिफारिश पर 201 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं । कार्मिक विभाग में इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

सीएम गहलोत ने मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश के आधार पर यह तबादले किए हैं।राजस्व बोर्ड अजमेर के सदस्य लालाराम गुगरवाल को उद्योग मंत्री मंत्री शकुंतला रावत का विशिष्ट सहायक (एसए) बनाया गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली के पर्सनल सेक्रेट्री के पद पर अनुराग हरित को लगाया गया है। हरित अलवर के मालाखेड़ा के उपखण्ड अधिकारी थे। एपीओ  चल रहे आरएएस राजेंद्र सिंह को भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में एडिशनल डायरेक्टर और जॉइंट सेक्रेट्री के पद पर लगाया गया है।

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलेट ट्रिब्यूनल जयपुर के रजिस्ट्रार राजेंद्र कुमार वर्मा को एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम हेरिटेज के पद पर पोस्टिंग दी गई है। मूलचन्द को खाली बोर्ड सचिव पद से हटाकर जॉइंट सेक्रेट्री, कृषि और पंचायतीराज विभाग के पद पर लगाया गया है। एपीओ चल रहे ब्रजेश कुमार चांदोलिया को खादी बोर्ड जयपुर का सचिव नियुक्त किया गया है। एपीओ नारायण सिंह चारण को जिला परिषद नागौर का सीईओ लगाया गया है। टोंक एडीएम परशुराम धानका को दौसा का एडीएम बनाया गया है। एपीओ राजेंद्र सिंह कविया को कार्मिक विभाग में जॉइंट सेक्रेट्री के पद पर पोस्टिंग दी गई है। डॉ विरेन्द्र सिंह को डीआईजी रजिस्ट्रेशन एंड स्टॉम्प, जयपुर-1 की पोस्ट से हटाकर आरटीओ,जयपुर-1 पोस्ट पर लगाया गया है। रचना भाटिया को माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के एडिशनल डायरेक्टर पद से हटाकर बीकानेर टेक्नीकल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार बनाया गया है।


आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची देखें……….


Previous
Next

Related Posts