


.jpg)
विजयदशमी पर बुधवार को अजमेर के पटेल मैदान में बुराई के प्रतीक रावण ,कुंभकर्ण, और मेघनाथ के पुतलो का दहन किया। कोविड महामारी के 2 साल बाद आयोजित हुए विजयदशमी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पटेल स्टेडियम पहुंचे। जहां नगर निगम द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई। पटेल मैदान में सबसे पहले नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा, भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी,डिप्टी मेयर नीरज जैन, निगम आयुक्त सुनील कुमार, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, पार्षद नौरत गुर्जर, नरेन्द्र तुनवाल, कपिल सारस्वत सहित निगम प्रशासन और पार्षदों ने 65 फीट के रावण और 45-45 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों की पूजा की। वही घसेटी बाजार से राम बारात पटेल स्टेडियम में पहुचीं। राम बारात के स्टेडियम में पहुंचने पर स्वागत हुआ स्वागत के बाद हनुमान ने लंका का दहन किया और फिर कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन करने के बाद भगवान श्रीराम ने 65 फीट के रावण का दहन किया।आधे घंटे से ज्यादा समय तक पटेल मैदान में भव्य आतिशबाजी की गई। रावण दहन के कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए।