


.jpg)
ग्रेटर नगर निगम कार्यकारी महापौर शील धाभाई ने जेएलएन मार्ग, टोंक रोड , मालवीय नगर, जगतपुरा में सफाई व्यवस्थाओं के संबंध में दौरा किया। कार्यकारी महापौर शील धाभाई ने जयपुर मे 7 अक्टूबर से आयोजित होने वाले राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट-2022 के कार्यक्रम स्थल के लिए भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
उन्होंने कचरे के ढेर देखकर नाराजगी जाहिर की और क्षेत्र के सीएसआई को मौके पर बुलाकर सफाई व्यवस्थाओं के संबंध में लापरवाही ने बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि यहां पर समय रहते हुए संपूर्ण सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कार्यकारी महापौर शील धाभाई ने बताया नगर निगम ग्रेटर आयुक्त महेंद्र सोनी भी लगातार इन्वेस्ट राजस्थान सबमिट कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। कार्यकारी महापौर ने इन्वेस्ट राजस्थान के प्रोग्राम में हेल्थ डीसी मुकेश चौधरी से भी सफाई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और सफाई व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सभी क्षेत्र के सीएसआई और एस आई के साथ सफाई कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सही तरीके से रखने के निर्देश दिए ।