


.jpg)
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार देर रात एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। बस बारातियों को लेकर हरिद्वार के लालढांग से काड़ागांव जा रही थी। सिमड़ी गांव के पास ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।
हादसा रात करीब 8 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले बीरोंखाल इलाके में हुआ।हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग पहुंच गए और रेस्क्यू में मदद की। अंधेरा होने की वजह से शवों और घायलों को मोबाइल की फ्लैशलाइट से खोजा।
डीजीपी अशोक कुमार बताया कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। पुलिस और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम ने 21 लोगों को रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया रात करीब 1 बजे उत्तराखंड पुलिस ने बताया, '9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 6 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए कोटद्वार रेफर किया गया है। वहीं, रेस्क्यू किए गए 2 लोगों को मामूली चोटें लगी थीं। अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी में परेशानी हो रही थी। बाकी लोगों को बुधवार सुबह तक वहां से निकाला गया।