Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत के हस्तक्षेप के बाद, कोचिंग संचालक के बच्चे को अपरहण के 10 घंटे बाद ही किया बरामद


सीएम गहलोत के हस्तक्षेप के बाद, कोचिंग संचालक के बच्चे को अपरहण के 10 घंटे बाद ही किया बरामद

सीकर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में नवलगढ़ रोड पर मंगलवार को कोचिंग संचालक के बेटे को अपरहण के 10 घंटे बाद पुलिस ने बदमाशों से छुड़ाने में कामयाबी हासिल की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस की कार्यवाही संतोष जताया और पिता को बेटा मिलने पर शुभकामनाएं प्रदान की। सीएम गहलोत ने इस मामले में आईजी उमेश  दत्ता को  घटनास्थल पर भेजा था। इसी का परिणाम रहा कि  अपहरण किए बच्चे  को बदमाशों से छुड़ाने में कामयाबी प्राप्त की ।

बच्चा झुंझुनूं के भाटीवाड़ गांव में मिला है। बेटे के मिलने की बात सुनते ही माता-पिता ने राहत की सांस ली। बेटे से जब वॉट्सऐप कॉल पर मां की बात कराई तो आंखों से आंसू छलक पड़े। मां बोली- जिस गांव में मेरा बेटा मिला है, उसमें मैं माता का मंदिर बनवाऊंगी। बच्चे को सुबह पौने 8 बजे स्कूल जाते हुए बदमाश बोलेरो में डालकर ले गए थे। मामला सीकर शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में नवलगढ़ रोड का है।

बच्चे को झुंझुनूं से लेकर पुलिस टीम और उसके पिता महावीर सीकर पहुंचे। घर आते ही मां मंजू ने उसे गले लगाकर दुलारा और रोने लगी। बेटे के घर आने के बाद पूरे परिवार ने अंबे माता की आरती की। 

आईजी उमेश दत्ता ने कहा कि मामले के कई पहलुओं की जांच की जाएगी। सीकर और झुंझुनूं पुलिस टीम ने लोकल मदद से बच्चे को बदमाशों से छुड़वा लिया। हालांकि बदमाश भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि झुंझुनूं के भाटी वाड़ा गांव के युवाओं ने बच्चे को ढूंढने में काफी अहम भूमिका निभाई है। बदमाशों की गाड़ी किस रास्ते से जा रही थी। गांव वाले बताते रहे। दिनभर पुलिस के साथ गांव के मनोज शास्त्री, कुलदीप मुंड, प्रमोद महला, अजीत मुंड सहित गांव के लोग साथ रहे। आईजी उमेश दत्ता ने कहा कि मामले के कई पहलुओं की जांच की जाएगी। सीकर और झुंझुनूं पुलिस टीम ने लोकल मदद से बच्चे को बदमाशों से छुड़वा लिया। हालांकि बदमाश भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सैनिक डिफेंस स्कूल के पास से बच्चे के किडनैप की जानकारी मिली थी। धीरीश उर्फ गन्नू हुड्डा  कोचिंग संचालक महावीर का बेटा है। बच्चा घर से अपने नाना के साथ स्कूल जा रहा था, तभी अचानक पीछे से आई बोलेरो ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने बच्चे को खींचकर गाड़ी में डाला और फरार हो गए थे। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी करवाई गई थी। पुलिस ने देर शाम बच्चे को सही सलामत बदमाशों से छुड़वा लिया।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही सीकर पुलिस एसपी कुंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जानकारी ली थी। बदमाशों की तलाश में सीकर,झुंझुनूं, चूरू और नागौर में भी नाकाबंदी की गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में भय का माहौल था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीकर सहित आस-पास के शहरों लगातार क्राइम बढ़ रहा है।

बच्चे के पिता महावीर हुड़्डा ने बताया कि बेटा 1st क्लास में पढ़ता है। सुबह पौने 8 बजे उसके नाना जैसाराम रोजाना की तरह उसे स्कूटी पर नवजीवन स्कूल छोड़ने जा रहे थे। स्कूल के करीब ही एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। नाना स्कूटी लेकर आगे गए तो बदमाशों ने बोलेरो स्कूटी के आगे लगा दी। बदमाशों ने नाना से गाड़ी से सही नहीं चलाने की बात कही। झगड़ा करने के दौरान अचानक बदमाश बच्चे को बोलेरो में डाल कर ले गए और जाते समय स्कूटी को भी लात मारकर गिरा दिया।

बेटे के किडनैप की खबर लगते ही घर में मां और बहन के होश उड़ गए थे। पिता भी भागे-भागे स्कूल पहुंचे और पुलिस को बुलाया था। सैनिक डिफेंस स्कूल और बच्चे के घर के बीच करीब एक किमी की दूरी है। हर दिन नाना ही स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जाते थे। आज भी दोहिते को छोड़ने गए थे। वारदात के बाद नाना को गहरा सदमा लगा था। दोहिते के मिलने की खबर सुनकर नाना में भी वापस जान आ गई।

विधायक राजेंद्र पारीक ने मामले पर कहा था कि बच्चे के किडनैप का मामला काफी गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस लगातार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द ही पुलिस बदमाश तक पहुंच जाएगी। 

    Previous
    Next

    Related Posts