Saturday, 29 August 2026

IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रन से हराया, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज


IND vs SA 3rd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 49 रन से हराया, टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 18.3 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा दिनेश कार्तिक 21 बॉल में 46 रन बनाए। हालांकि भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी।

    Previous
    Next

    Related Posts