Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने एसीबी के मामला में शीघ्र अभियोजन स्वीकृति देने के निर्देश सीएस उषा शर्मा को दिए


सीएम गहलोत ने एसीबी के मामला में शीघ्र अभियोजन स्वीकृति देने के निर्देश  सीएस उषा शर्मा को दिए


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आय से अधिक संपत्ति एवं पद के दुरूपयोग के प्रकरणों में विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीएम गहलोत ने मंगलवार को एसीबी की समीक्षा बैठक करते  हुए सीएस उषा शर्मा को अभियोजन स्वीकृति देने में देरी नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम गहलोत ने बजट के अनुरूपनई गाड़ियां खरीदने के लिए 3.50 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 

डीजी एसीबी बीएल सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसीबी के अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए ऑपरेशनओं की तारीफ की। उन्होंने कहा किइसी तरीके से निरंतर काम करती रहे। इससे भ्रष्ट अधिकारियों और कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि एसीबी ने 7 महीने में 393 प्रकरण पीसी एक्ट के तहत दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि 360  मामलों में ट्रेप की कार्रवाई और 17 मामले अधिक संपत्ति रखने के मामले में तथा 15 मामले पद का दुरुपयोग करने के दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि 508 पूरा करो मैं निस्तारण आदेश जारी किया है इस वर्ष अब तक 450 प्रकरणों में एसीबी के विशेष न्यायालयों में पेश किया गया है।इसके अलावा 360 मामलों में चालान और 90 में एफआर लगाई गई है।

शाम करीब 6.30 बजे सीएम एसीबी कार्यालय पहुंचे।  जहां पर डीजी एसीबी बीएल सोनी ने  सीएम गहलोत, सीएस उषा शर्मा और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार का स्वागत किया।  बैठक में विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव गौरव गोयल और आरती डोगरा सहित एसीबी के अधिकारी मौजूद रहे।


    Previous
    Next

    Related Posts