Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस की राजनीतिक अस्थिरता के बीच सीएम गहलोत ने राजस्थान को विश्व स्तरीय बनाने के लिए एक बार फिर आम लोगों से सत्ता मांगी


कांग्रेस की राजनीतिक अस्थिरता के बीच सीएम गहलोत ने राजस्थान को विश्व स्तरीय बनाने के लिए एक बार फिर आम लोगों से सत्ता मांगी

कांग्रेस की राजनीतिक अस्थिरता के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह ऐलान कर दिया कि वर्ष 2023-24 का बजट 1 माह पहले ही पेश कर दिया जाएगा। शासन सचिवालय में मंगलवार को बजट घोषणाओं के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक के बाद सीएम गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सबको चुनाव में जाना है ऐसे में बजट के अनुपालन के लिए समय कब मिलेगा और यदि बजट पहले पेश हो जाता है तो समय मिल जाएगा और उसकी अनुपालना भी हो सकेगी।


सीएम गहलोत  ने कहा कि चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सब चाहते हैं टाइम पर बजट आए और पूरा हो। हम भी चाहते हैं कि विपक्ष को भी हमारे खिलाफ बात करने का मौका मिले। डेमोक्रेसी है, वो अपनी बात कहें, हम अपनी बात कहेंगे। हमारी उपलब्धियां बताएंगे। फैसला तो जनता करेगी। हम चाहेंगे कि हमारी सरकार रिपीट होकर वापस आए। मेरा अनुभव है जब-जब सरकार रिपीट नहीं हुई, तब तमाम योजनाओं  की अनुपालना में परेशानियां आती है।

 सीएम गहलोत ने कहा कि भारी बरसात के कारण सड़कें तहस-नहस हो गई हैं। अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि दिवाली तक सड़कों  की मरम्मत और पैच वर्क का काम हो जाएगा तो लोगों को सुविधाएं मिलेगी। 

सीएम गहलोत ने कहा कि  हम अगला बजट पेश करेंगे, वह युवाओं के लिए होगा। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं के लिए जो योजनाएं हैं,  उसकी अनुपालना शीघ्र की जाए। सरकारी विभाग जनहित में अपने सुझाव दें जिससे कि योजनाओं को और प्रभावशाली बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि राजस्थान को युवाओं के लिए एक आदर्श स्टेट बनाने की सोच रखता हूं और उसे बजट के माध्यम से आम लोगों के सामने लाने का प्रयास करूंगा।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक गेम ने ग्रामीण क्षेत्र के माहौल बदला है और वहां पर एक नई ऊर्जा लोगों में आई है। उन्होंने कहा कि हर बार बजट की पूरी बैठकर की जाती है प्रदेशवासियों से कहना चाहता हूं कि वह अपने तरीके से सरकार तक अपनी मांगों को भेजें जिससे कि उसके अनुरूप योजनाएं बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की है।



Previous
Next

Related Posts