


.jpg)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीचचल रहे राजनीतिक विवाद के बावजूद विभिन्न नेताओं की आपसी मुलाकात एक नई चर्चा को जन्म दे रही है। दिल्ली से जयपुर पहुंचने के बादसचिन पायलट ने सोमवार रात खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के बंगले पर पहुंचकर लंबी बातचीत की की है। लंबे समय बाद पायलट खाचरियावास के सरकारी बंगले पर पहुंचे,जहां दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी देने से खाचरियावास ने मना कर दिया।
मुलाकात को लेकर मंत्री खाचरियावास ने कहा- मैं और पायलट विधानसभा में भी एक ही सोफा पर बैठते हैं। विधानसभा में जब बराबर बैठते हैं तो वहां भी बात होती रहती है। यह कहना गलत है कि हमारी आपस में चर्चा नहीं होती। अब पायलट घर आ गए तो इसमें नई बात नहीं है,विधानसभा में तो मिलते ही हैं वहां भी बात होती रहती है। पायलट आएंगे तो बातें तो होंगी ही,कोई भजन कीर्तन थोड़े ही करेंगे,सब बातें हुई हैं।
सोमवार रात पायलट से लंबी मुलाकात के बाद मंगलवार दोपहर खाचरियावास ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। आखिर खाचरियावास ने सीएम गहलोत से मुलाकात की यह राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। अब यह भी चर्चा है कि सीएम गहलोत और पायलट के बीच सीधी वार्ता होने की वजह बिचौलियों के माध्यम से अपनी बातों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।