


.jpg)
जयपुर में जेएलएन मार्ग पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के क्लब में क्लब सदस्यों परिवारजन के लिए सोमवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक बिंदु बजाड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब सदस्य परिजन शामिल हुए, जिन्हें इस कार्यक्रम से 10 दिन पहले विशेष एक शिक्षण दिया गया था।
उन्होंने बताया कि सोमवार कोसभी लोगों ने कार्यक्रम में एक साथ अलग-अलग लोकगीतों और बॉलीवुड गानों पर डांडिया की प्रस्तुति दी। मां शेरावाली के भजन पर महिलाओं ने हाथों में द्वीप प्रज्जवलित करके ग्रुप में मां की आरती करते हुए डांस किया। वहीं बॉलीवुड के गानों पर बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चे भी डांडिया खनकाने में पीछे नहीं रहे।
इस मौके पर अलग-अलग खेलों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्लब की सांस्कृतिक समिति की सचिव अरशदीप बरार ने बताया कि क्लब के सदस्य के लिए इस तरह के आयोजन क्लब में आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद यह पहला मौका है जब इतने अच्छे स्तर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया।