Saturday, 29 August 2026

राजनीति में जो होता है वह दिखता नहीं जो दिखता है वह होता नहीं : गहलोत


राजनीति में जो होता है वह दिखता नहीं जो दिखता है वह होता नहीं :  गहलोत


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह कहा कि राजनीति में गुणा-भाग होता है। गुणा-भाग होकर राजनीति होती है। राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं। जो दिखता है, वह होता नहीं। आप तह तक जाइए।

सीएम गहलोत ने कहा कि कल मैंने कहा था कि मैं चाहे कहीं पर भी रहूं, लेकिन अंतिम सांस तक राजस्थान प्रदेश, जोधपुर और महामंदिर की सेवा करता रहूंगा। उसके मायने निकाले गए कि मैं अंतिम सांस तक राजस्थान, जोधपुर की सेवा करता रहूंगा। कहीं पर भी रहकर सेवा करने के अलग मायने होते हैं। दोनों बातों में फर्क होता है।सीएम गहलोत ने कहा- हर अफसर चाहता है कि वह योगदान करे, लेकिन अब हालात ऐसे बन गए कि सरकार बदल जाती है। अनावश्यक तंग करने के मामले होते हैं। पिछली बार तो मंत्रियों तक को नहीं छोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ भी एंबुलेंस 108 के मामले में सीबीआई का मामला दर्ज किया गया था लेकिन वह मामला कहां गया कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अधिकारियों जरूर परेशान हो गए थे लेकिन आज तक उस मामले में क्या हुआ कोई बताने को तैयार नहीं है।



    Previous
    Next

    Related Posts