Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस कार्यकताओं ने केक काटकर राजेश टंडन का मनाया 68 वा जन्मदिन, सीएम गहलोत ने दी शुभकामनाएं


कांग्रेस कार्यकताओं ने केक काटकर राजेश टंडन का मनाया 68 वा जन्मदिन, सीएम गहलोत ने दी शुभकामनाएं

वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड  के कार्यकारी उपाध्यक्ष जय अम्बे माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष  समाज सेवी,सेवाभावी वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट राजेश टंडन के 68 वे जन्मदिन पर सोमवार अष्ट्मी के नवरात्री पर बजरंगगढ चौराह स्थित जय अम्बे माता मन्दिर परिसर मे निर्वतमान शहर काग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने काग्रेस कार्यकताओं के साथ मिलकर केक काटकर व माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी। 

टंडन ने इस मौके पर अजमेरवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि आज ही के दिन जय अम्बेमाता मंदिर की स्थापना हुई थी उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा बनी रही। 

उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भेजे बधाई सन्देश पर उनका आभार व्यक्त किया। जय अम्बे माता मंदिर के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, दिलिप सामनानी,सोना धनवानी,मयंक टंडन, गिरिश आसनानी,नितेश जेठवानी,करण सामनानी व अजहर मौजूद थे।



    Previous
    Next

    Related Posts