Saturday, 29 August 2026

मूसलाधार बारिश के बीच भी राहुल गांधी देते रहे भाषण, वीडियो वायरल


मूसलाधार बारिश के बीच भी राहुल गांधी देते रहे भाषण, वीडियो वायरल

राहुल गांधी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वह बारिश में भाषण देते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की हैं। इसमें खराब मौसम से बेपरवाह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मैसूर में एक जनसभा को संबोधित किया। जब बारिश सभी को भीगा रही थी, राहुल गांधी उत्साही भीड़ से बात करते रहे।


राहुल गांधी ने कहा, नदी की तरह यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक बहेगी। न तो तूफान और न ही बारिश या न ही ठंड का मौसम इसको रोक पाएगा। यह नफरत के बारे में नहीं है। इस नदी में हिंसा या नफरत नहीं मिलेगी, इसमें केवल प्यार और भाईचारा है। गांधी ने बाद में कहा कि भाजपा और आरएसएस द्वारा फैलाई जा रही नफरत एवं हिंसा को रोकने’’ पर केंद्रित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को कोई भी चीज नहीं डिगा सकती। भाजपा जो भी नफरत या हिंसा फैलाए लेकिन यह यात्रा उसे रोकेगी एवं लोगों को एकजुट करने में मदद करेगी।’’


Previous
Next

Related Posts