Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने अपनी पत्नी सुनीता गहलोत के साथ दुर्गा अष्टमी पर की पूजा


सीएम गहलोत ने अपनी पत्नी सुनीता गहलोत के साथ दुर्गा अष्टमी पर की पूजा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित राज राजेश्वरी दुर्गा मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की।

सीएम  गहलोत ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ आहूति दी एवं आरती की। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राजस्थान पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत, आरयूएचएस के कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी, मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।


सीएम गहलोत ने मासिक पत्रिका स्वर सरिता के गांधी विशेषांक का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर  केसी मालू उपस्थित थे।


    Previous
    Next

    Related Posts