



पाकिस्तान और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी सात मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज समाप्त हो चुकी है। प्रतिष्ठित सीरीज का आखिरी मुकाबला आज लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को 67 रनों से बड़ी जीत मिली। इसके साथ ही मेहमान टीम ने 4-3 से सीरीज भी अपने नाम कर लिया।
सातवें टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था।मेजबान टीम द्वारा मिले इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए इंग्लिश टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाने में कामयाब रही।
टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मलान 47 गेंद में 165.95 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक नाबाद 78 रन बनाने में कामयाब रहे। मलान के अलावा टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैरी ब्रूक ने 29 गेंदों में नाबाद 46 रनों का योगदान दिया।