Saturday, 29 August 2026

राजे ने तखतगढ़ में संतों का लिया आशीर्वाद, कांग्रेस के विवाद से बनाई दूरी


राजे ने तखतगढ़ में संतों का लिया आशीर्वाद, कांग्रेस  के विवाद से बनाई दूरी


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शनिवार दोपहर पाली के तखतगढ़ पहुंची। यहां चातुर्मास कार्यक्रम में संतों का आशीर्वाद लिया। राजे ने कहा कि काफी दिनों से अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के दर्शन की अभिलाषा थी, सो चली आई। करीब सवा घंटे तक राजे यहां रूकी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार चल रहे विवाद से पूरी बनाई और  उस पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

पूर्व सीएम हेलीकॉप्टर से शनिवार दोपहर 2:36 बजे सुमेरपुर रोड स्थित रांकावत वाटिका के पास बनाए हेलीपेड पर उतरी। भाजपा सांसद पीपी चौधरी सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। यहां से पूर्व सीएम राजे रांकावत वाटिका में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में पहुंची। कुंभलगढ़ सूरजकुंड धाम के महंत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज सहित अन्य संतों का आशीर्वाद लिया। पूर्व सीएम राजे ने अपने हाथों से 24 संतों का शॉल ओढ़ाकर और भेंट देकर सम्मान किया। इस मौके चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल रांकावत ने पूर्व सीएम राजे को साफा पहनाकर सम्मान किया और देवासी समाज ने भी राजे को चुनरी ओढ़ाई।

पूर्व सीएम राजे ने कहा कि अवधेश चैतन्य ब्रह्माचारी महाराज के दर्शन करने की इच्छा थी जो आज पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा संतों का हमेशा उन पर आशीर्वाद रहा है और प्रदेश की जनता का आशीर्वाद तो पहले से मिला हुआ है। इस मौके पर भाजपा सांसद पी.पी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व विधायक सुमेरपुर मदन राठौड़, पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज नामा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।



    Previous
    Next

    Related Posts