Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस सरकारके राज में नहीं है बहन-बेटियां सुरक्षित : दीया कुमारी


कांग्रेस सरकारके राज में नहीं है बहन-बेटियां सुरक्षित : दीया कुमारी


भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद  दीया कुमारी  ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है, रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसी हालत राजस्थान में कभी नहीं हुई, एक तरफ एनसीआरबी के आंकड़े 6337 है, इतनी घटनाएं 1 साल में हुई है, जब से कांग्रेस की सरकार आई है महिलाओं पर दुष्कर्म की घटनाएं 25 हजार हैं। 

शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित  संवाददाता सम्मेलन में दीया कुमारी ने कहा कि अभी 2 दिन पहले अलवर जिले के भिवाड़ी में जो घटना हुई थी एक नाबालिक के साथ, जिसमें 8 लोग जिन्होंने लगातार नाबालिक से गैंगरेप किया, उसका वीडियो वायरल किया अभी तक उनमें से एक ही भी गिरफ्तारी नहीं हुई, यह क्या हो रहा है राजस्थान में, कहां है इनकी सरकार, कहां है उनका एडमिनिस्ट्रेशन, उसके बाद आज भी जयपुर के सांगानेर में दो जगह पर दो बालिकाओं पर एसिड फेंका गया और वह दोनों बालिकाएं सड़क पर चल रही थी, कोचिंग सेंटर से आ रही थी, और उन पर एसिड अटैक हुआ, हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल सकती, यह हालत है राजस्थान की, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, बच्चियों को न्याय कौन दिलाएगा। 

इनके जो पार्टी के बड़े-बड़े लीडर्स है, वह कहते हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन क्या हमारे राजस्थान की लड़की नहीं है, उनके बारे में कौन सोचेगा, जिस तरह से राजस्थान के हालत बिगड़ते जा रहे हैं, महिलाओं पर दुष्कर्म, नाबालिका पर दुष्कर्म लगातार हो रही है, प्रतिदिन कम से कम 17 घटनाएं राजस्थान में आती हैं, कोई एक्शन नहीं लिया जाता जो दोषी है, उनकी सीसीटीवी फुटेज होती है उसके बावजूद भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता है। 

लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि, राजस्थान में केवल एक चीज चल रही है, मुख्यमंत्री बने रहने की लड़ाई और मुख्यमंत्री बनने की लड़ाई, इसके अलावा राजस्थान में कुछ भी घटे सरकार को उससे कोई मतलब नहीं है, अलवर में जो घटना हुई है उसमें 8 लोग शामिल है, 2 दिन हो चुके हैं उन 8 में से एक भी अरेस्ट नहीं हुआ हैं, अलवर में घटित होने वाली कोई पहली घटना नहीं है। 

लव जिहाद घटनाएं वहां पर रामगढ़ के अंदर हुई, किस तरह की घटना है बहरोड में हुई, एक समुदाय विशेष के द्वारा एक महिला के साथ में दुष्कर्म हुआ न्याय नहीं हुआ तो महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी, किस तरह की घटना थानागाजी में हुई दलित युवती की उसके पति के सामने जिस तरह के के गैंगरेप किया गया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, उसका भी वीडियो वायरल कर दिया गया। 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि, कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस सरकार के एक मंत्री कहते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, कितना हास्यास्पद बयान था फिर कोई यह कह देता है कि चांद देखना और मंगलसूत्र पहनना पुरातत्व पंक्ति है, ढोंग करना है यह किस तरीके से चलेगा, क्या महिलाएं अपनी संस्कृति और सभ्यता के अनुसार नहीं रह सकती है, यह तो मीरा पन्ना की भूमि थी, जहां गांव की बेटी सब की बेटी होती थी। 


    Previous
    Next

    Related Posts