Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने जन्मदिन पर निराश्रित बच्चों के साथ काटा केक, निराश्रित बच्चों को दिए 50 हजार, गहलोत, जोशी और पायलट ने दी बधाई


कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने जन्मदिन पर निराश्रित बच्चों के साथ काटा केक, निराश्रित बच्चों को दिए 50 हजार, गहलोत, जोशी और पायलट ने दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और  लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को अपना जन्मदिन सादगी से मनाया।डोटासरा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी,  पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने  उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

जयपुर स्थित आवास पर सुबह विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने स्वागत कर बधाई दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा सीकर में नवलगढ़ रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां लक्ष्मणगढ़ व सीकर शहर के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने पहुंचकर बधाई दी। 

देर शाम लोहिया रिसोर्ट में विभिन्न संगठनों की ओर से डोटासरा के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डोटासरा ने निराश्रित बच्चों की खुशियों के लिए जन्मदिन समर्पित करने की बात कही। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई व देखभाल के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निराश्रित बच्चों के साथ पहले काटा केक, फिर अपने हाथों से बच्चों को खाना खिलाया। इस अवसर पर सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, फतेहपुर विधायक हाकिम अली, सीकर नगर परिषद सभापति जीवण खां, खाटू मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुनीता गिठाला और व्यापारी नरेश सिन्धी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 


    Previous
    Next

    Related Posts