


.jpg)
कांग्रेस की राजनीति में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत ने पहला गीत गाकर सबको अचंभित कर दिया है। शुक्रवार को सुनीता गहलोत' नाम से 29 सितंबर की शाम को अपना पहला गाना अपलोड किया था। इस गाने की कंपोजर भी खुद ही हैं। गाने का बोल 'ये शुभ घड़ियां' है। सोशल मीडिया पर यह काफी पसंद किया जा रहा है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और ट्विटर पर भी सुनीता का यह गाना अब चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि उन्हें राजस्थान की संस्कृति को बचाने के लिए इसी तरह के गाने को गाना चाहिए।
सुनीता गहलोत का यह पहला गाना है। इसमें उन्होंने बन्ना-बन्नी की प्यारी सी झलक को दर्शाया है। गाने की शुरुआत में उन्होंने लिखा है- इन गीतों को मेरी मां विवाह अवसर पर उत्साह के साथ गाती थी। गाना सुनने के बाद सुनीता की सुर-ताल की समझ उजागर हो रही है।