


.jpg)
राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, राजस्थान के जयपुर स्थित कार्यालय का शुक्रवार को राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष केसी बिश्नोई ने लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य विभाग के शासन सचिव पीसी किशन ने की। राज्य सरकार द्वारा इस बोर्ड की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसका पुर्नगठन किया गया है। बोर्ड के सदस्य सचिव, निदेशक पशुपालन विभाग हैं तथा पशुपालन विभाग, वन विभाग, शिक्षा एवं स्थानीय निकाय विभाग, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड राजस्थान के सदस्य हैं। लोकापर्ण कार्यक्रम में डॉ. अशोक धारणिया, सदस्य, राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।