Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका अपना काफिला


पीएम मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोका अपना काफिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात की यात्रा पर हैं। शुक्रवार को एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले को रोक लिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक एंबुलेंस रास्ते से जाती हुए दिखाई दे रही है। जिस वक्त एंबुलेंस को रास्ता दिया गया, उस समय पीएम मोदी का काफिला अहमदाबाद से गांधीनगर के रूट पर था।

पीएम मोदी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी देने के लिए गांधी नगर पहुंचे थे। यह ट्रेन गांधी नगर से मुंबई के बीच चलेगी। पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर के रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने ट्रेन में सवार होकर अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बात की। इससे पहले 2019 में भी पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था।

    Previous
    Next

    Related Posts