Saturday, 29 August 2026

जय अम्बे माता मंदिर कमेटी ट्रस्ट समाज में निभा रहा सामाजिक सरोकार गरीबो दीन दुखियों की कर रहा सहायता


जय अम्बे माता मंदिर कमेटी ट्रस्ट समाज में निभा रहा सामाजिक सरोकार गरीबो दीन दुखियों की कर रहा सहायता


जय अम्बे मंदिर कमेटी की ओर से शुक्रवार को अजमेर पुरानी मंडी निवासी बहन सुषमा शर्मा जी को 11,000 रूपये का अम्बे माता  मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पांडे जी महाराज और सचिव संदीप गौड  ने मंदिर की ओर चैक दिया गया ।

अम्बे माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टडंन ने बताया की आर्थिक रूप से कमजोर बहन सुषमा जी के पुत्र की दोनों किडनियां खराब हो गई। जिसका  जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उसका आँपरेशन होना है और सुषमा जी अपनी एक किडनी अपने बच्चे को देगीं। अध्यक्ष टंडन ने आमजन से अपील की आप सब भक्त  माता रानी से प्रार्थना करें की सुषमा जी के बच्चे का आँपरेशन कामयाब हो ।

वही गुरुवार को जय अम्बे माता मंदिर के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश टंडन सचिव संदीप गौड ,करणसिंह, नीतु  पारीक, राजेश ऐरी, डालचंद , अमित चौहान, अशोक असावा, गोरव दाधीच, वीरू बन्ना , अनिल , हरीश व अन्य सदस्यो ने शुभदा स्पेशल वर्ल्ड स्कूल के पुनर्वास केंद जाकर विमंदित बच्चों की सहायता स्वरूप 11000 रुपये का चेक भेंट किया गया था। सामाजिक सरोकार में जय अम्बे माता मंदिर समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

    Previous
    Next

    Related Posts