Saturday, 29 August 2026

प्रेमी- प्रेमिका को आजीवन कारावास, हेड कांस्टेबल प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या


प्रेमी- प्रेमिका को आजीवन कारावास, हेड कांस्टेबल प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

सीकर की अपर जिला एवं सेशन कोर्ट ने 4 साल पुराने हत्या के मामले में शुक्रवार को प्रेमी-प्रेमिका को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर फार्म हाउस पर अपने पति की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

लोक अभियोजक आरिफ कारीगर ने बताया कि 19 दिसंबर 2018 की सुबह सीकर के बाजोर इलाके के रहने वाले पन्नालाल का शव उसके फार्म हाउस के बरामदे में मिला था। मामले को लेकर मृतक पन्नालाल के चचेरे भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पन्नालाल रोज रात को अपने खेत पर जाता था। वह सुबह 3:00 से 4:00 के बीच लौट आता था, लेकिन 19 तारीख की सुबह 7:00 बजे तक नहीं लौटा। पन्नालाल का शव फार्म हाउस के बरामदे में पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि हसीना ने अपने प्रेमी सतीश कुमार के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। मार्च 2019 में दोनों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हुआ। जिसके बाद आज दोनों को अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास और 5000 के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। इसके अलावा पीड़ित परिवार को पीड़ित प्रतिकर स्कीम से उचित मुआवजा देने का आदेश जारी किया है।

घटना में शामिल आरोपी सतीश हरियाणा का रहने वाला है जो हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। हसीना का पीहर सतीश के गांव के ही नजदीक था। ऐसे में दोनों के बीच काफी समय से अवैध संबंध भी थे।


    Previous
    Next

    Related Posts