



राजनीतिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत शनिवार काे बीकानेर संभाग के दौरे पर रहेंगे। शुक्रवार को दिल्ली से ही गहलोत के स्टाफ ने जिला प्रशासन को सूचित कर दिया था। शाम काे मिनट-टू-मिनट प्राेग्राम भी जारी हाे गया। सीएम गहलोत करणी सिंह स्टेडियम में ग्रामीण ओलिंपिक के कबड्डी मैच के फाइनल में मौजूद रहेंगे। सीएम गहलोत जयपुर से रवाना हाे सुबह 10.30 बजे नाल हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से डाॅ. करणीसिंह स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां ग्रामीण ओलंपिक गेम में कबड्डी के फाइनल मैच में भाग लेंगे। वे साढ़े 12 बजे हनुमानगढ़ रवाना हाेंगे। हनुमानगढ़ से तीन बजे श्रीगंगानगर जाएंगे। तीनाें ही जगह राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक के ही कार्यक्रम हैं। सीएम गहलाेत शुक्रवार काे दिल्ली से शाम काे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह से गहलाेत चर्चा का विषय बने हुए हैं। कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच गहलाेत जयपुर-दिल्ली के बीच दाैरे कर रहे हैं। इस बीच अचानक बीकानेर संभाग के दाैरे से संभाग में हलचल तेज हाे गई है। बीकानेर में कांग्रेस के तीन विधायक हैं जो सीएम गहलोत गुट के हैं। एसपी याेगेश यादव ने बताया कि सीएम दाैरे काे देखते हुए छह एडिशनल एसपी, दस डीएसपी समेत 700 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। साथ ही आरएसी की कंपनी भी तैनात की गई है।