Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी का मार्गदर्शन और माता के दर्शन के साथ लोगों का समर्थन मेरे लिए बोनस ही बोनस: वसुन्धरा राजे


पीएम मोदी का मार्गदर्शन और माता के दर्शन के साथ लोगों का समर्थन मेरे लिए बोनस ही बोनस: वसुन्धरा राजे

पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आबू रोड में स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि उनके लिए शुक्रवार और शनिवार दिवाली से पहले मिलने वाले बोनस का दिन है।


बांसवाड़ा । शुक्रवार को  पीएम मोदी का मार्ग दर्शन,माँ त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन और लोगों का प्यार भरा समर्थन, यानी आज मेरे लिए बोनस ही बोनस।उन्होंने कहा कि कल माँ अम्बा और सुंधा माता के दर्शन होंगे।उसके बाद तखतगढ़ में संत के दर्शन करूँगी।ये सब शुभ दीपावली के अवसर पर मिलने वाला बोनस ही तो है।


पूर्व  सीएम राजे त्रिपुरा सुंदरी की पूजा अर्चना के बाद बाँसवाड़ा स्थित संत उत्तम स्वामी जी महाराज के आश्रम में लोगों को सम्बोधित कर रही थी।पूर्व सीएम राजे ने कहा कि राजस्थान के लोगों का भरपूर प्यार,विश्वास और अटूट समर्थन ही उनकी ताक़त और पूँजी है।इसके लिए वे पूरी ज़िंदगी प्रदेशवासियों की ऋणी रहेंगी और राज्य की तरक़्क़ी के लिए वे हरदम मेहनत करती रहेंगी। 


पूर्व सीएम राजे ने कहा कि उन्हें प्रदेश वासियों के आशीर्वाद से ही राजस्थान की पहली मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ और उन्होंने भी प्रदेश वासियों की सेवा में न कभी कमी छोड़ी है और न भविष्य में छोड़ेंगी।


    Previous
    Next

    Related Posts