Saturday, 29 August 2026

शिक्षक नेताओं के चक्कर काटेगा तो शिक्षा का बंटाढार तय: कटारिया


शिक्षक नेताओं के चक्कर काटेगा तो शिक्षा का बंटाढार तय:  कटारिया


प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने शिक्षकों के नेताओं के चक्कर काटने की प्रवृत्ति को शिक्षा के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि जो बच्चों का भविष्य बनाने वाला है वही हम लोगों के चक्कर काटेगा तो शिक्षा का बंटाढार तय है। 


राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के शैक्षणिक सम्मेलन के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कटारिया ने कहा कि बिना शिक्षक के कम्प्यूटर शिक्षा कौन देगा। कम्प्यूटर खरीद कर रखने से विद्यार्थी को कम्प्यूटर शिक्षा नहीं मिल शक्ति है।  उन्होंने सरकार को शिक्षकों की ट्रांसफर नीति  बनाने की सलाह दी और कहां कि काम के आधार पर समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भविष्य बनाने वाला है, वही हम नेताओं के घर के चक्कर काटेगा तो शिक्षा का बंटाढार तो होना ही है। कटारिया ने शिक्षकों को समस्या समाधान के लिए संगठित होकर लडने का आह्वान किया।


अध्यक्षता भाजपा विधान विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि शिक्षकों के साथ पिछले 14 वर्ष में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी एवं हर समय उन्होंने शिक्षकों के साथ खड़े रहकर कार्य किया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री गुरुशरण गोयल, जिला सभाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, जिला महिला मंत्री गायत्री गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह चौहान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।


समारोह के मुख्य वक्ता उमाशंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि मसूदा प्रधान मीनू कंवर राठौड़, कैलाश चंद्र कच्छावा, रामनारायण तर्क, सुरेंद्रसिंह राठौड़ व पूर्ण सिंह राजियावास थे। जिला मंत्री रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि समारोह के समापन सत्र में संगठन की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर प्रतिपक्ष के नेता कटारिया को मांग पत्र सौंपा। 


कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री गुरुशरण गोयल, जिला सभाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, जिला महिला मंत्री गायत्री गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह चौहान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। समारोह के मुख्य वक्ता उमाशंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि मसूदा प्रधान मीनू कंवर राठौड़, कैलाश चंद्र कच्छावा, रामनारायण तर्क, सुरेंद्रसिंह राठौड़ व पूर्ण सिंह राजियावास थे।



    Previous
    Next

    Related Posts