Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट ने स्थगित किए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव


 हाईकोर्ट ने स्थगित किए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन  के चुनाव


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव को हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया है। जिला क्रिकेट संघों की ओर से चुनाव अधिकारी राम लुभाया को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। इस मामले पर शुक्रवार को लोकपाल सहित विभिन्न   लंबित मामला पर फिर सुनवाई होगी।

आरसीए के लिए 26 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। गुरुवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी। 30 सितंबर को मतदान और उसके बाद मतगणना और चुनाव परिणाम जारी होना था। चुनाव से एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने चुनाव स्थगित कर दिया है।

30 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए  सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम लुभाया को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया था। नांदू गुट की ओर से राम लुभाया के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गई। इसमें उन्होंने कहा कि राम लुभाया को राजस्थान सरकार द्वारा लाभ का पद दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे आरसीए का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पूरी संभावना है कि राम लुभाया मुख्यमंत्री के बेटे को फायदा पहुंचाएंगे। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव अधिकारी बनाए जाने तक चुनाव स्थगित किए जाने चाहिए। कोर्ट ने नांदू गुट के पक्ष में आदेश दिया है।



Previous
Next

Related Posts