


.jpg)
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से गुरुवार को मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कौन क्या बनेगा इसके बारे में सोनिया गांधी को ही निर्णय करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह जो भी निर्णय करेंगे हम सहर्ष स्वीकार करेंगे।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान के मामले को लेकर विस्तार से और शांतिपूर्ण तरीके से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने मिलजुल कर काम करने की बात कही है और वर्ष 2023 में चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी और सरकार फिर से बने इसके संयुक्त रूप से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2022 में और 2023 में होने वाले चुनाव को जीतने के लिए हम सब मिलकर के काम करेंगे और कांग्रेस को कामयाब बनाएंगे।