Saturday, 29 August 2026

अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सीएम पद का फैसला सोनिया गांधी करेंगी


अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सीएम पद का फैसला सोनिया गांधी करेंगी

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्दा हटा दिया है अशोक गहलोत ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे इतना ही नहीं, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर उनसे मुलाकात के बाद गहलोत ने यह भी कहा कि अब मुख्यमंत्री पद का फैसला सोनिया गांधी करेंगी

इससे पहले अशोक गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हम सभी कांग्रेस अध्यक्ष के अनुशासन में काम करते हैं। छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। आप सब देखोगे कि कांग्रेस अध्यक्ष के हिसाब से ही सारे फैसले होंगे।

अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात से ठीक पहले केबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि अगर किसी और खेमे से मुख्यमंत्री बनाया बनाया गया, तो हम सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। हम मध्यावधि चुनाव के लिए भी तैयार हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts