Saturday, 29 August 2026

मुख्यमंत्री ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के लिए 500 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान को दी मंजूरी


मुख्यमंत्री ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के लिए 500 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान को दी मंजूरी


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधाओं के भुगतान हेतु 500 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी गई है। यह राशि आगामी अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर के लिए स्वीकृत की गई है। 

राज्य सरकार द्वारा राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1045 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। इस राशि का पूर्ण व्यय विभाग द्वारा किया जा चुका है। इसी क्रम में श्री गहलोत द्वारा आरजीएचएस योजना के लिए आगामी तीन महीनों के लिए 500 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि आरजीएचएस योजना का मुख्य उद्देश्य राजकीय कार्मिकों एवं पेंशनधारियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराना है। जिसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस योजना से जहां लाभार्थी को समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित होता है, वहीं आर्थिक कारणों से महंगे उपचार की चिंता से भी मुक्ति मिलती है



Previous
Next

Related Posts