


.jpg)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव और मुख्यमंत्री पद का फैसला अब गुरुवार या शुक्रवार तक हो जाएगा। अटकलों के बीच अखिल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार रात्रि को दिल्ली कूच कर गए। सीएम गहलोत की ओर से दावा किया जा रहा है वे गुरुवार सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद ही दोनों पदों को लेकर निर्णय होगा। एआईसीसी अध्यक्ष पद के नामांकन भरने का अब केवल एक दिन बचा है। चुनाव अधिकारी मुधसूदन मिस्त्री के 29 सितंबर को दिल्ली में नहीं होने के कारण उम्मीदवार केवल आखिरी दिन 30 सितंबर को ही आवेदन कर सकते हैं। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच दोपहर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की। खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया कि सीएम गहलोत इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कोई समस्या नहीं है।इसका समाधान शीघ्र हो जाएगा।