Saturday, 29 August 2026

30 सितंबर को पीएम मोदी आएंगे मानपुर, भाजपा अध्यक्ष डॉ. पूनिया ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा


30 सितंबर को पीएम मोदी आएंगे मानपुर, भाजपा अध्यक्ष डॉ. पूनिया ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को मानपुर पहुंचकर उन्होंने भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

डॉ. पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रूट चार्ट पर चर्चा की है। जिला प्रशासन से चर्चा कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली है। साथ ही  भाजपा ने पार्टी पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

डॉ.पूनिया ने बुधवार को मानपुर पहुंचकर हेलीपैड के पास स्थित समारोह स्थल का जायजा लिया। भाजपा सांसद देवजी पटेल, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली,  भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित और सिरोही जिला प्रशासन ने भी हेलीपैड पर तैयारियों का जायजा लिया है। जिला कलेक्टर डॉ. भंवरलाल चौधरी, ममता गुप्ता, सीओ योगेश शर्मा सहित जिले के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

पीएम मोदी के प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सिरोही जिले, विधानसभा और सभी मंडल के प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। सिरोही विधानसभा में पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पिंडवाड़ा विधानसभा विधायक समाराम गरासिया और रेवदर विधानसभा में विधायक जगसीराम कोली को प्रभारी नियुक्त किया गया है।


    Previous
    Next

    Related Posts