Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी 30 सितंबर को आएंगे आबू रोड,150 किमी रेलवे लाइन सहित 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-भूमि पूजन करेंगे


पीएम मोदी 30 सितंबर को आएंगे आबू रोड,150 किमी रेलवे लाइन सहित 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-भूमि पूजन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को राजस्थान के अल्पकालीन दौरे पर आएंगे। वो अम्बाजी में करीब 7 हजार करोड़ से ज्यादा लागत के विकास कार्यों और प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-भूमि पूजन करेंगे। इसमें अम्बाजी से आबू रोड तक स्वीकृत नई रेलवे लाइन भी शामिल है। पीएम मोदी  का सिरोही जिले के मानपुर में स्वागत कार्यक्रम रखा है। संभव है कि पीएम मोदी स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित भी करें। 

भाजपा जिला संगठन प्रभारी और  पूर्व उप सचेतक मदन राठौड़ ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री 30 सितंबर को गुजरात के अम्बाजी में जनसभा और फिर धाम में दर्शन करने के बाद राजस्थान की सीमा के आबूरोड पर बने मानपुर हवाई पट्टी आएंगे। यहां से अहमदाबाद और फिर नई दिल्ली जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि अम्बाजी से आबूरोड तक 150 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन स्वीकृत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्बाजी में रेलवे लाइन का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। फिर अम्बाजी से बाय रोड रात करीब 8 बजे आबू रोड पर मानपुरा हेलीपैड पर आएंगे। स्वागत और अभिनंदन समारोह होगा।  पीएम मोदी यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अहमदाबाद जाएंगे। फिर स्पेशल प्लेन से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। मानपुरा में स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में सिरोही, जालोर, पाली से  भाजपा नेता, कार्यकर्ता पहुंचेंगे।


Previous
Next

Related Posts