


.jpg)
राजस्थान में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच गहलोत सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों का डीए बढाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 28, 2022
अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी। केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है। जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है।