Saturday, 29 August 2026

राजसिको ने कमाया 5.43 करोड़ का लाभ किया अर्जित, जोधपुर में आयोजित करेगें पहला अन्तर्राष्ट्रीय फेयर: राजीव अरोड़ा


राजसिको ने कमाया 5.43  करोड़  का लाभ किया अर्जित, जोधपुर में आयोजित करेगें पहला अन्तर्राष्ट्रीय फेयर:  राजीव अरोड़ा

राजसिको के अध्यक्ष  राजीव अरोड़ा द्वारा संचालक मण्डल की बैठक बैठक में कहा कि निगम ने इस वर्ष 5.43  करोड़ का लाभ अर्जित किया है। जो अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने  निगम को एक बीमारू संस्था से लाभप्रद संस्था बनाने के लिए निगम के सभी अधिकारीयो व कर्मचारीयो को धन्यवाद दिया एवं निगम को नई उचाईयों का तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। श्री अरोड़ा द्वारा निर्यात को बढावा देने के लिए एयर कार्गो एवं आईसीडी की नवीन इकाईया शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश प्रदान किए। 

राजस्थान निर्यात संर्वधन परिषद की प्रथम वार्षिक सामान्य सभा की अध्यक्षता करते हुए अरोड़ा ने बताया कि माह फरवरी मार्च 2023 में जोधपुर में प्रथम राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला ग्रेटर नोएडा में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय मेले की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा।  

अरोड़ा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा निर्यातको के लिए घोषित समस्त नई योजनाओ का लाभ निर्यात संर्वधन परिषद के माध्यम से दिया जाएगा। इसमे निर्यातको को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता सम्मिलित है।  उन्होंने ने परिषद की सदस्यता बढाने एवं इसका लाभ लघु एवं मध्यम स्तर की निर्यातक इकाईयों तक पहुचाने के लिए जोर दिया। बैठक में आयुक्त उद्योग महेन्द्र पारख, रीको के प्रबन्ध निदेशक शिवप्रसाद नकाते, परिषद के उपाध्यक्ष महावीर शर्मा एवं अन्य निदेशकों अनिल बक्षी, अनिल अग्रवाल, लीला बोरडिया, विनोद कालानी इत्यादि द्वारा भाग लिया गया।


    Previous
    Next

    Related Posts