Saturday, 29 August 2026

जन अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष पाराशर ने ली बैठक, नए सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण


जन अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष पाराशर ने ली बैठक, नए सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

राजस्थान जन अभियोग निराकरण समिति की राज्य स्तरीय बैठक सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से नवनियुक्त सदस्यों ने अध्यक्ष पुखराज पाराशर के समक्ष पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष पाराशर ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत कर आपस में परिचय करवाया औरसमिति के कार्यक्षेत्र, समिति के उद्देश्य व अन्य विषयों को लेकर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया। साथ ही गहलोत सरकार की योजनाओं और जन सुनवाई को लेकर सदस्यों को निर्देश दिए।


पाराशर ने समिति के नवनियुक्त सदस्य डॉ.अजय त्रिवेदी, राजेश गुप्ता, रामजीलाल शर्मा, ललित बोरीवाल, अनीता मीणा, जगदीश नारायण शर्मा, डॉ. भवी मीणा, सुरेश सुथार, शारदा रोत और शब्बीर हुसैन को पदभार ग्रहण करवा उनका स्वागत किया। पाराशर ने उन्हें समिति के कार्यक्षेत्र के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।


राजस्थान जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पाराशर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से घोषित जनसुनवाई कार्यक्रम के अनुरूप सभी नवनियुक्त सदस्यों से ग्राम पंचायत व उपखंड स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेने व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा व समिति के विशिष्ट सहायक एम.एल आचार्य भी उपस्थित रहे।


    Previous
    Next

    Related Posts